पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन

रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से भरे जाएंगे। इसके तहत तीन चरणों में सभी कक्षाओं के आवेदन भरे जाएंगे। सबसे पहले स्नातक पार्ट-2 व 3, इसके बाद पार्ट-1 और आखिरी में पीजी के आवेदन भरे जाएंगे। इस बार स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी कक्षाओं के नियमित व स्वाध्यायी छात्रों के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। यह है विभिन्न कक्षाओं के आवेदन की तिथि स्नातक पार्ट-2 व 3 के नियमित व स्वाध्यायी छात्र 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक आवेदन करेंगे। 8 दिसंबर तक भरे हुए आवेदन की प्रिंट कॉपी उन्हें संबंधित कॉलेजों में जमा करनी होगी। स्नातक पार्ट-1 के छात्र 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक आवेदन करेंगे। ऑनलाइन
आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी व दस्तावेज संबंधित कॉलेजों में 19 दिसंबर तक जमा करनी होगी। स्नातकोत्तर परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। प्रिंट कॉपी व दस्तावेज 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी। यह है
परीक्षा शुल्क कक्षा नियमित शुल्क         प्राइवेट
बीए, बीकॉम 920 रुपए                  1340
बीएसस 940 रुपए 1340
बीसीए                       1510 रुपए
एमए, एमकॉम 915 रुपए 1340
एमएससी 940 रुपए 1340 आवेदन में परेशानी हो तो इन नंबरों पर करें कॉल: अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार जो भी खामियां थी उसे
दूर किया गया है। छात्रों को आवेदन के दौरान परेशानी न हो इस वजह से हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आवेदन के दौरान कोई समस्या आने पर छात्र इन नंबरों पर 0771-2262802, 2262619, 2262693 और 2262591 कार्यालयीन समय सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक कॉल कर सकते हैं। साथ ही 7389544333 मोबाइल नंबर पर छात्र किसी भी समय कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

Comments