बैंक में निकली बम्पर भर्ती

IBPS ने बैंक में युवाओँ के लिए क्लर्क की भर्ती का सुनहरा मौका दे रहा है। IBPS विभिन्न बैंको में क्लर्क बनने के लिए त्रि-स्तरीय परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसके लिए आईबीपीएस की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
इसके लिए अवेदन पत्र 11 अगस्त 2015 से 1 सितंबर 2015 तक किए जा सकते है। इस परीक्षा के लिए न्युनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की है, इसके लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।
बता दें कि चयन करने की प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर होगी। प्री परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवारों को मेंस एवं मेंस परीक्षा में उतीर्ण आवेदकों कों साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आईबीपीएस इन पदों के लिए प्री परीक्षा 05.06.12 और 13 दिसंबर 2015 को आयोजित करेगा।
इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
आईबीपीएस ने इस परिक्षा के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के आवेदकों के लिए 1,000 रुपये एवं आरक्षित श्रेणि के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
शुल्क ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग अथवा डेबिट/क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं। आवेदन संबंधी अन्य जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए SHRI RAM TELECOM. DEOKAR में संपर्क करे।
साभार हरिभूमि

Comments